Uttarakhand

सीएम धामी की उच्च स्तरीय बैठक : कैंचीधाम मेले के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

देहरादून, 12 जून 2025:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंचीधाम मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेले के संचालन के लिए तात्कालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं तैयार की जाएं।

सीएम धामी ने कहा कि तात्कालिक उपायों से वर्तमान मेले की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, जबकि मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं के माध्यम से स्थायी और व्यवस्थित प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाए। इसके अलावा उन्होंने सेनेटोरियम से भवाली पेट्रोल पंप तक लगभग 3 किलोमीटर मार्ग पर चल रहे कटिंग कार्य को युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर की जा सके।

कैंचीधाम में हर वर्ष बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

ये भी पढ़ें:

नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने बैठक में जानकारी दी कि कैंचीधाम में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले वर्ष जहां करीब 24 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए, वहीं इससे पूर्व यह संख्या औसतन 8 लाख थी। इस वर्ष भी लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके मद्देनजर ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए एक सुव्यवस्थित योजना तैयार की गई है।

Advertisement

पंजीकरण व्यवस्था व अधिकतम सीमा निर्धारण का सुझाव

उन्होंने श्रद्धालुओं के पंजीकरण की व्यवस्था लागू करने और एक दिन में आने वाले श्रद्धालुओं की अधिकतम सीमा निर्धारित करने का सुझाव दिया, ताकि यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जा सके।

बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान, वर्चुअल माध्यम से आईजी कुमाऊं श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल तथा एसएसपी नैनीताल पीएस मीना शामिल हुए।

ये भी पढ़ें  गंगा की सफाई पर एक्शन, अब हर STP पर रहेगी 24x7 नजर, CCTV से होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link