CrimeUttar Pradesh

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास फायरिंग, भाकियू नेता के दो भाइयों को लगी गोली

अनमोल शर्मा

मेरठ, 17 जून 2025:

यूपी के मेरठ के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर सोमवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब फास्टैग कैनोपी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर फायरिंग हो गई। इस घटना में भाकियू इंडिया मेरठ मंडल अध्यक्ष के भाई नितिन और उनके चचेरे भाई जतिन उर्फ तुषार को गोली लग गई। दोनों को गंभीर हालत में भूड़बराल सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इंद्रापुरम कॉलोनी के अवनीश, कपिल, दीपक और दो अन्य युवकों ने पिस्टल से फायरिंग की। अचानक हुई गोलियों की बौछार से टोल कर्मचारियों और वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। कई वाहन चालक तो डर के मारे अपने वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दो लोगों को गोली लगी है और जांच जारी है। भाकियू नेता रितिन गुर्जर ने आरोप लगाया कि पहले ही धमकी दी गई थी लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की।

Advertisement

ये भी पढ़ें  चाइनीज मांझे से दूर रहो, मोबाइल की लत छोड़ो... योगी की पाती में बच्चों को सुरक्षा, पढ़ाई और जीवन का मंत्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link