PoliticsUttarakhand

वृंदावन में बांकेबिहारी कॉरिडोर पर विवाद : कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, पुजारियों ने जताया विरोध

लखनऊ, 24 जून 2025:

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने मथुरा के वृंदावन में प्रस्तावित बांकेबिहारी कॉरिडोर को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्थानीय लोगों को उजाड़कर वहां बाहरी लोगों, खासकर गुजरातियों को बसाने की योजना बना रही है।

अजय राय ने कहा कि काशी की तरह ही अब वृंदावन के प्राचीन मंदिरों को भी तोड़ा जाएगा। बाबा विश्वनाथ के दरबार के सैकड़ों मंदिरों को ध्वस्त किया गया, अक्षयवट को खत्म कर दिया गया। मां विंध्यवासिनी के मंदिरों को भी तोड़कर उन्हें शॉपिंग मॉल में तब्दील कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल में बदल रही है, जिससे सनातन धर्म की परंपरा और आस्था पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने इसे सनातन परंपरा के खिलाफ बताते हुए कहा कि सरकार केवल धर्म की रक्षा का दिखावा कर रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वृंदावन से आए पुजारी और सेवायत भी शामिल हुए। आचार्य सोहन लाल मिश्र ने भावुक होकर कहा कि पांच सौ वर्षों से हमारा परिवार ठाकुर बांकेबिहारी की सेवा कर रहा है। जो अत्याचार अंग्रेजों और मुगलों ने नहीं किए, वह आज की सरकार कर रही है। हमें भगवान से अलग किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कोरिडोर योजना को चोरी-छुपे अंजाम दिया गया और वृंदावन के मूल निवासियों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। आचार्य मिश्र ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी बात नहीं मानी, तो वे अन्न-जल त्याग देंगे और वियोग में अपने प्राण त्यागने को भी तैयार हैं।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : शहर के कई इलाकों में शाम तक बंद रहेगी वाटर सप्लाई... इन मोहल्लों में हो सकती है परेशानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button