National

आज से बदल गए ये 10 बड़े नियम: रेलवे टिकट से लेकर UPI तक सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2025

1 जुलाई 2025 से देशभर में कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव हुआ है, जिनका असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की ज़िंदगी पर पड़ेगा। इनमें रेल टिकट, एलपीजी, क्रेडिट कार्ड पेमेंट से लेकर GST और UPI तक शामिल हैं। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में विस्तार से:

रेल यात्रा महंगी:
अब मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन-AC क्लास के लिए प्रति किमी 1 पैसा और AC क्लास के लिए 2 पैसे किराया बढ़ाया गया है। हालांकि, 500 किमी तक की यात्रा पर सेकंड क्लास किराया यथावत रहेगा।

रिजर्वेशन चार्ट अब 8 घंटे पहले:
अब ट्रेन के प्रस्थान से 8 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार होगा, जिससे वेटिंग यात्रियों को विकल्प चुनने का बेहतर मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

क्रेडिट कार्ड पेमेंट का नया नियम:
अब सभी कार्ड पेमेंट BBPS सिस्टम के तहत होंगे। मासिक 10,000 रुपये से अधिक खर्च पर 1% अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

Advertisement

LPG सिलेंडर के दाम:
कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में ₹58.5 सस्ता हुआ है। नई दरें: दिल्ली ₹1665, मुंबई ₹1616.5, कोलकाता ₹1769, चेन्नई ₹1823.5 प्रति सिलेंडर।

UPI चार्जबैक सिस्टम में बदलाव:
अब NPCI की मंजूरी के बिना भी सही चार्जबैक क्लेम दोबारा प्रोसेस किए जा सकेंगे।

पेट्रोल-डीजल वाहनों पर नया प्रतिबंध:
दिल्ली में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को फ्यूल नहीं मिलेगा।

नया PAN कार्ड सिर्फ आधार से:
अब पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा।

GST रिटर्न फाइलिंग का नया नियम:
अब तीन साल से पुराने रिटर्न नहीं भरे जा सकेंगे और GSTR-3B फॉर्म में संपादन संभव नहीं होगा।

यूटिलिटी बिल पर शुल्क:
₹50,000 से अधिक बिल, ₹10,000+ ऑनलाइन गेमिंग, ₹15,000+ फ्यूल, और शिक्षा या किराए के थर्ड पार्टी पेमेंट पर 1% शुल्क लागू होगा।

जेट फ्यूल हुआ महंगा:
घरेलू हवाई यात्रा के लिए जेट फ्यूल की कीमतों में लगभग 7.5% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इन सभी बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब और डिजिटल भुगतान पर पड़ने वाला है।

ये भी पढ़ें  पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी टिप्पणी को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने दी सफाई, बोले – मेरे इरादों को गलत तरीके से समझा गया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link