CrimeWest Bengal

कोलकाता में फिर हैवानियत, IIM कैंपस में छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 12 जुलाई 2025

कोलकाता में एक बार फिर से कॉलेज छात्रा से हैवानित का मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस ने बताया कि कोलकाता स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान में अध्ययनरत एक छात्रा के साथ बिजनेस स्कूल के छात्रावास में एक छात्र ने बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि हरिदेवपुर थाने में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को आईआईएम-कलकत्ता के लड़कों के छात्रावास के अंदर हुई।

महिला ने एफआईआर में बताया है कि उसे काउंसलिंग के लिए हॉस्टल बुलाया गया था। वह कैंपस की छात्रा नहीं है और उसका नाम हॉस्टल या कॉलेज के रजिस्टर में दर्ज नहीं है। हॉस्टल में पिज़्ज़ा और नशीला पेय पदार्थ पीने के बाद वह बेहोश हो गई। पुलिस ने बताया कि होश में आने पर महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ बलात्कार हुआ है।

ये भी पढ़ें:

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने बताया कि आरोपी छात्र को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना के लगभग दो सप्ताह बाद हुई है।

 

ये भी पढ़ें  बीच जंगल में हुई बहस तो पति ने कुल्डाड़ी से काट दी गर्दन, फिर पत्नी की साड़ी से खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link