Uttar Pradesh

डिंपल यादव पर ‘अश्लील’ टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी को पड़ा थप्पड़ – देखें Video

लखनऊ, 30 जुलाई 2025

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने पर मुस्लिम मौलाना साजिद रशीदी को अश्लील’ टिप्पणी के चलते थप्पड़ मारा गया है। बता दे कि मौलाना साजिद रशीदी एक न्यूज़ चैनल पर टीवी डिबेट के लिए गए थे। वहाँ मौजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मौलाना साजिद को थप्पड़ मार दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

भारत में मस्जिदों के इमामों के संगठन ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी अक्सर अपने धार्मिक और सामाजिक बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। लेकिन डिंपल यादव के खिलाफ उनके बयान ने अब राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मौलाना साजिद रशीदी के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


इस वीडियो में मौलाना साजिद ने सपा सांसद डिंपल यादव के पहनावे पर टिप्पणी की है। दरअसल, डिंपल यादव कुछ दिन पहले एक मस्जिद गई थीं। इस यात्रा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसी दौरान मौलाना रशीदी ने उनके पहनावे पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, “मैं आपको एक तस्वीर दिखाता हूँ। यह आपको शर्मिंदा कर देगी। मैं किसी का नाम नहीं लूँगा। लेकिन सब जानते हैं। उनके साथ जो महिला थी, उसने मुस्लिम वेशभूषा पहनी हुई थी। उसका सिर ढका हुआ था।

एक अन्य महिला ने कहा था कि डिंपल यादव इस तरह बैठी थीं कि उनकी पीठ दिखाई दे रही थी।” मौलाना के इस विवादित बयान पर भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को एनडीए सांसदों ने संसद परिसर में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और बयान पर अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा सांसदों ने सवाल उठाया था कि मौलाना के बयान पर अखिलेश यादव चुप क्यों हैं।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन... परेशानी से बचने के लिए जानें रूट प्लान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link