Uttar Pradesh

सूरत जाने को तैयार नहीं हुई प्रेमिका… युवक ने ब्लेड से गला काटा, प्रेमिका लेकर आई अस्पताल

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 2 अगस्त 2025 :

यूपी के सुल्तानपुर जिले में एक युवक ने प्रेमिका द्वारा सूरत साथ चलने से इंकार करने पर ब्लेड से अपना गला काट लिया। खून से लथपथ युवक को प्रेमिका ने ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस युवती से मिली जानकारी पर मामले की जांच कर रही है।

ये घटना कोतवाली नगर के कुड़वार नाका स्थित ओवर ब्रिज ई नीचे की है। बताया गया कि कुड़वार थाना अंतर्गत अलीगंज रोड निवासी बादल सूरत में एक कंपनी में काम करता था। वही पर कुड़वार थाना क्षेत्र की एक महिला भी काम करती थी। महिला के पति का निधन हो चुका है। उसके दो बच्चे हैं। बच्चों की मोहब्बत में वो वहां से लौट आई और यहां मॉल में काम करने लगी। सूरत में काम करने के दौरान उसका बादल से सम्पर्क हुआ और दोस्ती प्रेम में बदल गई थी।

ये भी पढ़ें:

इसी बीच बादल अपने दोस्त के साथ अयोध्या आया। दोस्त तो वापस चला गया लेकिन बादल सुल्तानपुर प्रेमिका से मिलने आ गया। प्रेमिका ने बताया वो साथ चलने की जिद कर रहा था मैंने मना किया तो उसने जेब में ब्लेड से गला काट लिया। यह सब देखकर प्रेमिका दंग रह गई। जैसे तैसे वो प्रेमी को लेकर अस्पताल पहुंची। उसका इलाज चल रहा है। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ : इसलिए चुराता था मां के जेवर... पकड़े जाने पर पेचकस व सिलेंडर से कर दी हत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link