National

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली, 6 अगस्त 2025

पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकत दिखाई है। उसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। मंगलवार को उसने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि गोलीबारी करीब 15 मिनट तक जारी रही। तुरंत सतर्क हुए भारतीय बलों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फिलहाल किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

मालूम हो कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौता हुआ था। उसके बाद से यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने भारत पर गोलीबारी की है। हालांकि, सेना ने इन रिपोर्टों का खंडन किया है, जिसमें कहा है कि नियंत्रण रेखा पर कोई संघर्ष विराम उल्लंघन नहीं हुआ है। इसने भ्रामक जानकारी न फैलाने की अपील की है। भारतीय सेना ने कहा, “पुंछ क्षेत्र में संघर्ष विराम उल्लंघन के संबंध में कुछ मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर खबरें आई हैं।

नियंत्रण रेखा पर कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। कृपया इस जानकारी को फैलाने से बचें। वहीं, पाकिस्तान की इस नापाक हरकत की चौतरफा आलोचना हो रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पाकिस्तान की फिर से गीदड़ धमकी, कहा-अगर भारत ने हमला या पानी रोका तो हम परमाणु हमला करेंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link