Uttar Pradesh

सीएम योगी ने बरेली को यूनानी मेडिकल कॉलेज सहित 545 सौगातें दीं… पूर्व सरकारों पर साधा निशाना

बरेली, 6 अगस्त 2025:

बरेली पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान जिले को 22 अरब 64 करोड़ रुपये की 545 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने बरेली मंडल के पहले यूनानी मेडिकल कॉलेज समेत 223 परियोजनाओं का लोकार्पण और 322 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

6000 युवाओं को नियुक्ति पत्र, 1550 को लोन, खिलाड़ियों को सम्मान

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले के माध्यम से चयनित 6000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत 1550 अभ्यर्थियों को लोन बांटा गया, जिसमें से पांच को डमी चेक मुख्यमंत्री ने स्वयं दिए। आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी और शिक्षा विभाग के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

Advertisement

तुष्टिकरण पर निशाना, कांवड़ यात्रा को बताया सामाजिक एकता का प्रतीक

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें तुष्टिकरण की राजनीति करती थीं। सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सम्मान करती थीं। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व कांवड़ यात्रा को बदनाम करने का प्रयास करते हैं, लेकिन जागरूक समाज और प्रशासन की तत्परता से उनके मंसूबे विफल हो जाते हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज कांवड़ यात्रा सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी है। लाखों श्रद्धालुओं ने बरेली के नाथ गलियारे में जलाभिषेक कर अपनी आस्था प्रकट की है, जो शहर की नई पहचान बन रहा है।

जाति-मजहब के आधार पर नहीं होता भेदभाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसी योजना में जाति, मजहब या क्षेत्र के आधार पर भेदभाव नहीं होता है। यह नया भारत है, जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है।

‘2017 से पहले नौकरियों में डाली जाती थी डकैती’

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले नौकरियों में डकैती डाली जाती थी, बंटवारा होता था। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कभी चाचा, कभी भतीजा, कभी बबुआ… हर कोई वसूली में लगा था। ऐसा लगता था मानो महाभारत के रिश्ते एक नौजवान की नौकरी को लूटने के लिए उतर आए हों। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारें वोट बैंक की राजनीति और तुष्टिकरण करती थीं, जबकि भाजपा सरकार विकास को प्राथमिकता देती है और जनता की संतुष्टि को लक्ष्य बनाती है।

जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक

इससे पहले सीएम योगी सुबह सर्किट हाउस पहुंचे और मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलीय बैठक की। इस बैठक में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार समेत क्षेत्रीय सांसद और विधायक मौजूद रहे।

डमरुओं की गूंज से हुआ भव्य स्वागत

इसके बाद मुख्यमंत्री बरेली कॉलेज स्थित जनसभा स्थल पहुंचे, जहां उनका स्वागत डमरुओं की गूंज से किया गया। उन्होंने बटन दबाकर विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबियां, डमी चेक व प्रमाणपत्र प्रदान किए। खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

ये भी पढ़ें  बदमाशों का उत्पात...चारपाई से बांधकर बुजुर्ग की गला घोंटकर ली जान, जेवर व कैश लूटा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link