National

PM मोदी अगले महीने न्यूयॉर्क जाएंगे, टैरिफ़ वार के बीच ट्रंप से होगी मुलाकात!

नई दिल्ली, 14 अगस्त 2025

ट्रंप के अतिरिक्त टैरिफ़ के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से अमेरिका का दौरा करेंगे। खबर है कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक के लिए अमेरिका जाएँगे। खबर है कि इस बैठक से पहले मोदी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मिलेंगे और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में हाल ही में उठे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि मोदी इस यात्रा के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और अन्य विदेशी नेताओं के साथ भी महत्वपूर्ण वार्ता करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) शिखर सम्मेलन सितंबर में न्यूयॉर्क शहर में होगा। ऐसा माना जा रहा है कि 23 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय नेताओं का अमेरिका आना शुरू हो जाएगा। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में अमेरिका गए थे। उस समय ट्रंप के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाले मोदी सात महीने बाद एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ किसी महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें  क्या आपको भी लगता है ...मैं इस काम के लायक नहीं, हो सकते हैं 'इंपोस्टर सिंड्रोम' के शिकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link