Uttar Pradesh

आग की लपटों में घिरा कपड़ा व्यापारी का मकान… लाखों की क्षति, सुरक्षित बचाया गया परिवार

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर 6 सितंबर 2025 :

यूपी के गोरखपुर जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र में बसी गोविंद नगरी कॉलोनी में शनिवार सुबह कपड़ा व्यापारी का मकान आग की लपटों से घिर गया। अंदर परिवार के पांच सदस्य फंस गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकल आया। हादसे से बचे सदस्य बाहर आकर रो पड़े।

गोविंद नगरी कॉलोनी निवासी अनूप बंका और कृष्णा बंका गीडा क्षेत्र में कपड़े की फैक्ट्री चलाते हैं। उनके तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कपड़ों का गोदाम बना है और यहां पैकिंग का भी काम होता है। मकान की ऊपरी मंजिलों पर परिवार रहता है। बताया गया कि आग ग्राउंड फ्लोर पर बने गोदाम से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे मकान में धुआं फैल गया। घटना के समय ऊपर मंजिल पर परिवार के पांच लोग फंसे हुए थे। काफी धुआं भर जाने से सभी बाहर निकलने में असमर्थ रहे और चीख-पुकार मच गई।

Advertisement

पड़ोसियों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। गोलघर फायर स्टेशन से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीढ़ियों और पानी की तेज बौछार का इस्तेमाल कर रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और अंदर फंसे सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। परिवार के तीन पुरुष और दो महिलाएं धुएं से बेहाल हो गई थीं। बाहर आते ही वे एक-दूसरे से लिपटकर रोने लगे। आग में लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया।

ये भी पढ़ें  सीनियर सिटीजन को सौंपा डे केयर सेंटर...सीएम बोले, बदलते गोरखपुर में नागरिक भी समझें दायित्व

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link