Uttar Pradesh

आगरा में ​आबकारी टीम पर हमला, सड़क पर शराब पीने से रोका तो सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी

मयंक चावला

​आगरा, 12 सितंबर 2025:

यूपी के आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में कानपुर हाईवे की सर्विस रोड पर गुरुवार रात कुछ युवकों ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया। युवक देशी शराब के ठेके के पास पकौड़े की दुकान पर खुले में शराब पी रहे थे।

​जांच के दौरान टीम ने युवकों को खुले में शराब पीने से रोका, जिस पर वे भड़क उठे। इस दौरान दुकानदार और वहां मौजूद युवकों ने आबकारी विभाग के सिपाही रामकमल के साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। इस हमले में रामकमल की आंख में गंभीर चोट आई और उसकी वर्दी भी फट गई।

ये भी पढ़ें:

किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

​एत्मादपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि आबकारी सिपाही अमित की शिकायत पर दुकान मालिक और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें  सामूहिक विवाह समारोह बना उत्सव...जीवन-पथ पर एक साथ उतरे 90 नवविवाहित जोड़े

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link