Lucknow City

लखनऊ: डीसीपी सेंट्रल आशीष समेत 4 आईपीएस अफसरों के तबादले…विक्रांत वीर की वापसी

लखनऊ, 11 अक्टूबर 2025 :

यूपी में चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। शासन ने प्रतीक्षारत चल रहे आईपीएस विक्रांत वीर को राजधानी में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वहीं यहां पुलिस उपायुक्त रहे आशीष श्रीवास्तव को सुरक्षा मुख्यालय में बतौर एसपी भेजा गया है।

शासन द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक राजधानी में एसपी सीआईडी रहे अनिरुद्ध कुमार को इटावा स्थित 28वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। इसके अलावा इटावा में सेनानायक रहे अनिल कुमार सिंह को अनिरुद्ध कुमार सिंह के स्थान पर तैनाती दी गई है। वहीं अभी तक डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध रहे विक्रांत वीर को पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डीसीपी सेंट्रल रहे आशीष श्रीवास्तव को एसपी सुरक्षा मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  आजादी के जश्न के बीच पूर्व सीएम मायावती व अखिलेश ने याद दिलाई संविधान की जिम्मेदारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link