Lucknow City

सम्मेलन में जुटे लोकतंत्र सेनानी, डिप्टी सीएम ने कहा…सच्चे अर्थों में जननायक थे जयप्रकाश नारायण

लखनऊ, 11 अक्टूबर 2025 :

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित विश्वसरैया हाल में लोकतंत्र सेनानी का प्रातीय सम्मेलन हुआ। भारत रत्न जयप्रकाश नारायण की जयंती पर हुए इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने आपातकाल का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा।

इस प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश भर से लोकतंत्र सेनानी पहुंचे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि पिछली सरकारों ने लोकतंत्र के साथ संविधान को कैद करने का काम किया था। 1975 में लगे आपातकाल को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा साथ ही जन नायक जेपी नारायण की जयंती पर उन्हें नमन किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि आपातकाल के दौरान राष्ट्र की जनतांत्रिक चेतना को जागृत कर लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में अविस्मरणीय योगदान दिया था। वे सच्चे अर्थों में ‘लोकनायक’ थे।

जयप्रकाश नारायण के नाम पर सत्ता हासिल करने वालीं सरकारें वो नहीं कर पाईं, जो भाजपा सरकार ने किया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानियों की तरह सुविधाएं देने पर जौर दिया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, भाजपा मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित,पूर्व सांसद अशोक वाजपेयी, महापौर, लखनऊ सुषमा खर्कवाल, दिनेश अग्निहोत्री, रमाशंकर, राजेंद्र सिंह सेंगर, दिनेश प्रताप, रामस्वरूप लोधी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  थाने के पास गुर्जर गैंग का हमला...युवक को दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल, एक हिरासत में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link