Lucknow City

लखनऊ : इंटर की मेधावी काजल बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, नंदिनी उप प्रधानाचार्या, दिया ये मैसेज

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को मिला सशक्तिकरण का अवसर, साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए, दोनों छात्राओं के अभिभावक भी थे उपस्थित

एमएम खान

लखनऊ, 29 अक्टूबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के नगराम क्षेत्र में समेसी स्थित श्री महेश प्रसाद मौर्य गर्ल्स इंटर कॉलेज में बुधवार को महिला सशक्तिकरण की मिसाल देखने को मिली।
विद्यालय प्रबंध समिति और शिक्षकों ने मिशन शक्ति अभियान के तहत इंटरमीडिएट की छात्रा काजल को एक दिन की प्रधानाचार्या और नंदिनी को उप प्रधानाचार्या बनाया।

काजल ने इंटरमीडिएट की अर्धवार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए, जबकि नंदिनी दूसरे स्थान पर रहीं। काजल ग्राम रमपुरा मजरा उतरावां और नंदिनी ग्राम समेसी की रहने वाली हैं। एक दिन की प्रधानाचार्या बनने के बाद काजल ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, गुड टच और बैड टच की जानकारी दी तथा इंस्टाग्राम और रील्स से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी। काजल और नंदिनी ने विद्यार्थियों को बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें, समय का प्रबंधन कैसे करें, और डर के बिना परीक्षा में सफल होने की रणनीति क्या होनी चाहिए।

Advertisement

इस दौरान दोनों छात्राओं के अभिभावक भी उपस्थित रहे। विद्यालय में ड्रेस कोड और शिक्षक आचार संहिता पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम ने बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक गिरधारी लाल मौर्य, प्रधानाचार्य अरविंद वर्मा, उप प्रधानाचार्य सुशील शुक्ला, शिक्षक निधि चौरसिया, पारुल, सचिन वर्मा, आकांक्षा, शिखा, तान्या चौरसिया सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें  टीबी मुक्त लखनऊ की ओर कदम : रेड क्रॉस ने बढ़ाया हाथ, मरीजों को मिली पोषण पोटली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link