Barabanki City

बाराबंकी : कोतवाली के बाहर से सिपाही की बाइक चोरी… CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

शहर चौकी में है सिपाही की तैनाती, चोरों का दुःसाहस देख हैरत में हैं लोग, फुटेज में कैद हुए बाइक सवार तीन चोर, कोतवाली में दर्ज हुई एफआईआर

बाराबंकी, 4 नवंबर 2025:

नगर कोतवाली के ठीक बाहर से एक सिपाही की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। यह चौंकाने वाली वारदात 31 अक्टूबर की रात की है, जब पुलिसकर्मी ने अपनी बाइक कोतवाली के बाहर खड़ी की थी। चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, नगर कोतवाली की सिटी पुलिस चौकी में तैनात सिपाही गर्जन सिंह उस दिन एक दिन का अवकाश लेकर बाहर गए थे। उन्होंने अपनी सफेद अपाचे बाइक (UP32JF1064) को हनुमान मंदिर के पास नीम के पेड़ के नीचे खड़ी की थी। सिपाही 2 नवंबर को ड्यूटी पर लौटे तो उनकी बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने पर कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में 31 अक्टूबर की रात करीब 11:38 बजे तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल चोरी करते हुए दिखाई दिए।

पीड़ित सिपाही ने नगर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि मंदिर के पास से एक बाइक चोरी हुई है, जिसका मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  Barabanki News : कल्याणी का उफान ले गया दो मासूमों की जान, नदी पार करते समय फिसला पैर, चचेरे भाइयों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link