Lucknow City

जल-जीवन मिशन की जमीन पर अवैध कब्जा साफ… बुलडोज़र एक्शन से निर्माण गिराया

काकोरी नगर पंचायत के शेख सादी वार्ड में हुआ एक्शन, पानी की टंकी निर्माण के तय जमीन पर मिला अवैध निर्माण, प्रॉपर्टी डीलर ने बेची थी बंजर में दर्ज जमीन

पंकज

काकोरी (लखनऊ) 14 नवंबर 2025:

नगर पंचायत में राजस्व टीम ने नगर पंचायत टीम व पुलिस की मौजूदगी में बंजर भूमि का सीमांकन किया। सीमांकन के पर पाए अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ कर गिरा गया। इस दौरान कार्रवाई का विरोध करते हुए निर्माण करा रही महिला ने विरोध करते हुए इसे गलत बताया। पीड़ित महिला ने बताया कि यह जमीन एक प्रॉपर्टी डीलर से दो वर्ष पहले खरीदी है।

काकोरी नगर पंचायत में शेख सादी मोहल्ला वार्ड के फूल बाग मोहल्ले में जल जीवन मिशन के तहत नई पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। जिस पर पानी की टंकी के निर्धारित भूमि की तलाश राजस्व टीम ने किया। इस दौरान बंजर जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया। साथ ही अवैध कब्जा कर प्लॉट की खरीद फरोख्त भी की गई। जिस पर राजस्व टीम ने अवैध कब्जेदारो को चेतावनी भी दी गई।

ये भी पढ़ें:

गुरुवार को राजस्व टीम ने नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार के साथ बंजर भूमि का सीमांकन किया।सीमांकन के दौरान पाए गए अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। अवैध निर्माण तोड़े जाने का विरोध करते हुए पीड़ित महिला तन्नो ने इसे अपना बताया। महिला ने कहा कि यह भूखंड एक प्रॉपर्टी डीलर ने खरीदा है। जिसकी मेरे पास रजिस्ट्री भी है। इस पर राजस्व टीम ने पीड़ित महिला से आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें  यूजीसी : स्वामी प्रसाद ने भाजपा पर दागे सवाल, कहा...नीयत साफ तो मजबूत पैरवी क्यों नहीं की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button