Lucknow CityNational

UP : घोसी से सपा MLA सुधाकर सिंह का लखनऊ में निधन, 2022 के उपचुनाव में तब के मंत्री को किया था चित

दिल्ली में आयोजित मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी अचानक बिगड़ गई थी तबीयत

लखनऊ, 20 नवंबर 2025:

यूपी के मऊ जिले की चर्चित घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से सपा सहित पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार, 67 वर्षीय सुधाकर सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। 17 नवंबर को दिल्ली में आयोजित मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। तबीयत में सुधार न होने पर उन्हें मंगलवार को लखनऊ शिफ्ट किया गया, जहां गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

WhatsApp Image 2025-11-20 at 11.53.14 AM
Ghhosi SP MLA Sudhakar Singh Passes Away in Lucknow

उल्लेखनीय है कि सुधाकर सिंह ने 2022 के उपचुनाव में घोसी सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं तत्कालीन मंत्री दारा सिंह चौहान को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की थी। यह उपचुनाव उस समय प्रदेश की राजनीति में खासा सुर्खियों में रहा था।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP में बच्चों की सेहत में सुधार : कुपोषण पर लगाम, डिजिटल निगरानी से मिल रहे सकारात्मक परिणाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button