Hardoi City

टप्पेबाजों को पुलिस ने सिखाया सबक…मुठभेड़ में दबोचा, दोनों को पैर में लगी गोली

आरोपियों के कब्जे से मल्लावां, हरपालपुर में हुई चोरी की घटना से संबंधित 29 हजार नगद, 2 तमंचे बरामद किए गए। अनिल व दीपक नट पर बुलंदशहर, कन्नौज व फर्रूखाबाद व फतेहगढ़ में नौ मुकदमे दर्ज हैं

हरदोई, 24 नवंबर 2025:

थाना लोनार पुलिस ने चोरी व टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिरों को लंगड़ा कर सबक सिखाया। पुलिस ने बाइक सवार चोरों को भागने की कोशिश में मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। इन पर कई जिलों में नौ मुकदमे दर्ज मिले हैं।

इनपुट मिलने पर पुलिस ने नेवादा रोड पर एक मोटरसाइकिल पर आ रहे लोगों को रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखकर बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। पीछा करने पर बाइक सवार पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान अनील नट व दीपक नट उर्फ दीपू थाना फतेहगढ फर्रुखाबाद दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गये।

दोनों के कब्जे से मल्लावां, हरपालपुर में हुई चोरी की घटना से संबंधित 29 हजार नगद, 2 तमंचे बरामद किए गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बावन ले जाया गया है। अनिल व दीपक पर बुलंदशहर, कन्नौज व फर्रूखाबाद व फतेहगढ़ में नौ मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्सव भवन में जुटे अफसर : किसानों को योजनाओं की जानकारी संग मिला समस्याओं का समाधान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link