Lucknow City

लखनऊ में संविधान दिवस पर आयोजन : बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी, किया प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

अंबेडकर महासभा में जनता के दर्शन और पूजन के लिए रखीं गईं बाबा साहब की अस्थियां, लोगों ने बाबा साहब के योगदान को किया याद

लखनऊ, 26 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित अंबेडकर महासभा में
संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके योगदान को याद किया गया।

b98cc427-54f0-4585-8e2b-cb34b1340337
Lucknow Constitution Day Event: Tribute to Dr. Ambedkar

इस दौरान जनता के दर्शन और पूजन के लिए बाबा साहब की अस्थियों को भी रखा गया, जिनके सामने लोगों ने उन्हें भावपूर्ण नमन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष और भाजपा एलएलसी के सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान दिवस केवल एक तिथि नहीं बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों का उत्सव है।

उन्होंने बाबा साहब की दूरदर्शिता और संविधान निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महासभा के रामचंद्र पटेल सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने संविधान की महत्ता पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button