Lucknow City

लखनऊ में फ्लैट-प्लॉट के भुगतान का एक ही जगह मिलेगा समाधान, जानें LDA का पूरा प्लान

एलडीए एक दिसंबर को गोमतीनगर स्थित अपने कार्यालय में लोन मेला आयोजित करेगा, आवंटियों को मौके पर ही बैंकिंग सहायता, एनओसी और ऋण उपलब्ध कराया जाएगा

लखनऊ, 29 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के आवंटियों के लिए राहत भरी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) अब उन लोगों की समस्या का समाधान करने जा रहा है, जिन्हें आवंटित फ्लैट या प्लॉट का पूरा भुगतान करने में दिक्कत आ रही है। इसी वजह से रजिस्ट्री अटकी हुई है। एलडीए एक दिसंबर को गोमतीनगर स्थित अपने कार्यालय में लोन मेला आयोजित करेगा। इसमें सभी प्रमुख राष्ट्रीयकृत और अधिसूचित बैंकों की टीमें मौजूद रहेंगी।

एलडीए के अधिकारियों के अनुसार इस मेले में आवंटियों को मौके पर ही बैंकिंग सहायता, एनओसी और प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। आवंटियों को केवल आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

एलडीए अधिकारियों के मुताबिक वन स्टॉप सॉल्यूशन की तर्ज पर यह व्यवस्था की जा रही है ताकि आवंटियों को लोन संबंधित परेशानी न झेलनी पड़े। विशेषकर ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवंटियों को बैंक लोन पाने में जो कठिनाई आती थी उसे यह मेला दूर करेगा।

ये भी पढ़ें:

लोन मेला प्रधानमंत्री आवास योजना, सरदार वल्लभभाई पटेल योजना, पहले आओ-पहले पाओ योजना, अनंतनगर सहित एलडीए की अन्य आवासीय व व्यावसायिक योजनाओं के आवंटियों के लिए उपयोगी होगा।

Advertisement

एलडीए दिसंबर माह में रजिस्ट्री शिविर भी लगाने जा रहा है। इसके लिए फाइलें तैयार की जा रही हैं। लोन मेला और रजिस्ट्री शिविर के माध्यम से एलडीए का लक्ष्य है कि सभी आवंटी जल्द से जल्द भुगतान पूरा कर अपनी संपत्ति के मालिक बन सकें।

ये भी पढ़ें  दिल्ली में बीच रास्ते चाकू की नोक पर बदमाशों ने लूटी कार, घटना CCTV में कैद – देखें Video

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link