Lucknow City

लखनऊ : शहर के कई मोहल्लों में आज बाधित रहेगी बिजली, इस उपकेंद्र से जुड़ी लाइनें रहेंगी बंद

महानगर, विकासनगर-2 और निरालानगर इलाके को वैकल्पिक स्रोत से उपलब्ध कराई जाएगी बिजली, गुलाचीन मंदिर के आसपास होगी कटौती

लखनऊ, 30 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में आज तमाम उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। शहर के खुर्रमनगर पारेषण उपकेंद्र में मरम्मत कार्य होने के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक खुर्रमनगर उपकेंद्र से जुड़ी लाइनें बंद रहेंगी। प्रभावित उपकेंद्रों में महानगर, जीपीआरए, विकासनगर-2 और निरालानगर शामिल हैं।

हालांकि इन क्षेत्रों में वैकल्पिक स्रोत से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी लेकिन सीडीआरआई परिसर में इस दौरान विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त पुरनिया उपकेंद्र से संचालित गुलाचीन मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में भी मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें:

इस इलाके में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। अधिकारीयों ने लोगों से कहा है कि किसी भी असुविधा की स्थिति में विभाग के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। इस मरम्मत कार्य के बाद विद्युत आपूर्ति में काफी सुधार होगा।

ये भी पढ़ें  दिव्यांगता निवारण हेतु शल्य चिकित्सा अनुदान योजना – ₹6 लाख तक सहायता कैसे पाएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button