Lucknow City

कॅरियर संवारने को रसियन भाषा सीखेंगे छात्र… कॉलेज में ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू

छात्रों को रूसी भाषा सीखकर अंतरराष्ट्रीय अवसरों का लाभ उठाने और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया, एमओयू साइन हुआ

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 1 दिसंबर 2025:

बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (BSSGI) में सोमवार को रूसी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। संस्थान के महानिदेशक प्रो. डॉ. के. के. सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि रूसी भाषा दुनिया भर में पढ़ाई, नौकरी और शोध के नए अवसर खोलती है।

एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में रूसी भाषा के विज्ञान, तकनीक, अंतरिक्ष, उच्च शिक्षा और करियर के क्षेत्र में बढ़ते महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में रूस से आईं रूसी भाषा विशेषज्ञ प्रो. श्मेलेवा नतालिया व्लादिमीरोव्ना का स्वागत संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती रीना सिंह ने किया। प्रो. नतालिया ने छात्रों को रूसी भाषा, साहित्य, इतिहास और संस्कृति से परिचित कराया।

ये भी पढ़ें:

समारोह में Nizhny Novgorod State Pedagogical University (Russia) और BSSGI के बीच एमओयू साइन हुआ। यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग, छात्र-विनिमय और संयुक्त रिसर्च कार्यक्रमों को बढ़ावा देगा। चेयरमैन इंजीनियर आनंद शेखर सिंह ने छात्रों को रूसी भाषा सीखकर अंतरराष्ट्रीय अवसरों का लाभ उठाने और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। समापन पर फ़ार्मेसी निदेशक डॉ. आलोक कुमार शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें  साइबर जालसाजों से ऐसे करें बचाव, पुलिस अफसर ने दिए सुझाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link