Barabanki City

इंस्टा पर शुरू हुआ इश्क… पति-बच्चों को छोड़ा, महिला को इसलिए खाना पड़ा जहर

प्रेमी संग की दिल्ली की सैर, इसी बीच महिला को पता चला कि पिंटू किसी और से शादी करने जा रहा है। पिछले महीने उसने चुपके से सगाई भी रचा ली

बाराबंकी, 4 दिसंबर 2025:

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर इसी प्यार में बहराइच की 38 वर्षीय महिला पति और तीन बच्चों को छोड़कर बाराबंकी के युवक के साथ रहने दिल्ली चली गई। अब उसी युवक ने धोखा दिया तो उसने मजबूरी में जहर खा लिया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

महिला के मुताबिक, छह साल पहले इंस्टाग्राम पर आई एक फ्रेंड रिक्वेस्ट से बातचीत शुरू हुई थी। चैट से फोन कॉल और फिर मुलाकातों तक रिश्ता पहुंच गया। भरोसा इतना बढ़ा कि महिला सबकुछ छोड़कर रामनगर कोतवाली क्षेत्र के युवक पिंटू के साथ दिल्ली रहने चली गई। लेकिन कुछ समय बाद पिंटू का व्यवहार बदलने लगा। इसी बीच महिला को पता चला कि पिंटू किसी और से शादी करने जा रहा है। पिछले महीने उसने चुपके से सगाई भी रचा ली। यह जानकारी महिला के लिए बड़ा झटका थी।

मंगलवार देर रात महिला पिंटू के घर पहुंची और शादी की बात की तो उसने मना कर दिया। अपमान और धोखे से दुखी होकर महिला ने वहीं जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसएचओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता से तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  Barabanki Missing Case: एक घर से पत्नी निकली तो दूसरे से पति, परिवार पहुंचे कोतवाली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link