Raebareli City

रायबरेली : पुलिस की इमरजेंसी सेवा और हुई ताकतवर…डॉयल 112 को मिलीं 10 नई स्कॉर्पियो

डायल 112 सेवा का रिस्पॉन्स टाइम होगा अब और तेज, एएसपी व एडीएम ने दिखाई हरी झंडी, कई थानों को मिलेगा लाभ

विजय पटेल

रायबरेली, 9 दिसंबर 2025:

जिले में कानून-व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत करने के लिए रायबरेली पुलिस के बेड़े में 10 नई स्कॉर्पियो गाड़ियां शामिल की गईं। डायल 112 सेवा में अब 68 वाहन सक्रिय हो गए हैं, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम और तेज होगा।

0d4f0c92-c54a-4cd7-988e-f4dbe039e9b3
rae-bareli-dial112-new-scorpios

मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित संक्षिप्त समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा और अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सभी गाड़ियों को संबंधित थानों के लिए रवाना किया। अधिकारियों ने बताया कि नई गाड़ियों से दूरस्थ क्षेत्रों में भी पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी और आपात स्थिति में जनता को तत्काल सहायता मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें:

डायल 112 प्रभारी जावेद अख्तर ने कहा कि वाहनों की बढ़ोतरी से पुलिसिंग का दायरा मजबूत होगा और सेवा की गुणवत्ता में सुधार आएगा। नई स्कॉर्पियो गाड़ियां सदर कोतवाली, शिवगढ़, लालगंज, सरेनी, गुरबख्शगंज, डलमऊ, गदागंज, ऊंचाहार, नसीराबाद और डीह थानों को आवंटित की गई हैं।

Advertisement

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने कहा कि प्रशासन और पुलिस मिलकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने निर्देश दिए कि पुलिस टीमें इन नए वाहनों का प्रभावी उपयोग कर जनता को त्वरित सेवा उपलब्ध कराएं।

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : लातूर में 2 दिनों के अंदर 35 कौवे की रहस्यमय मौत, परीक्षण के लिए भेजे गये शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link