Sports

25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन, स्टार्क का टूटा रिकॉर्ड टूटा! लेकिन क्यों नहीं मिलेगी पूरी रकम?

अबु धाबी में हुए आईपीएल मिनी ऑक्शन में कैमरन ग्रीन 25.20 करोड़ रुपये में बिककर सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने, जबकि पहले सेट में कई बड़े नाम अनसोल्ड रहे और पर्स व रिटेंशन की तस्वीर भी साफ हो गई है

खेल डेस्क, 16 दिसंबर 2025 :

आईपीएल मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। आज अबु धाबी में हो रहे मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया है । इस सौदे के साथ ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए और उन्होंने मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्हें 2024 में केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

पहले सेट में दिखा ठंडा रुख

ऑक्शन के पहले सेट में कुल छह खिलाड़ियों के नाम ऑक्शन पूल में आए, लेकिन इनमें से केवल दो ही बिक सके। अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं जेक फ्रेजर मैकगर्क, डेवोन कॉन्वे, सरफराज खान और पृथ्वी शॉ पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और ये सभी अनसोल्ड रहे।

क्यों नहीं ग्रीन को मिलेगी पूरी रकम ?

Advertisement

भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरन ग्रीन पर 25.20 करोड़ रुपये खर्च किए हों, लेकिन खिलाड़ी को पूरी राशि नहीं मिलेगी। ग्रीन को 18 करोड़ रुपये ही दिए जाएंगे, जबकि बाकी 7.20 करोड़ रुपये बीसीसीआई के वेलफेयर फंड में जमा होंगे। दरअसल, बीसीसीआई ने पिछले साल विदेशी खिलाड़ियों के लिए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये की अधिकतम सीमा तय कर दी थी, ताकि अधिक डिमांड का गलत फायदा न उठाया जा सके।

ऑक्शन और पर्स की पूरी तस्वीर

इस मिनी ऑक्शन में 10 टीमें कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोली लगा रही हैं, जबकि ऑक्शन पूल में 350 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। सबसे बड़ा पर्स कोलकाता नाइट राइडर्स के पास है, जो 64.30 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरी है। चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.40 करोड़ रुपये हैं, जबकि मुंबई इंडियंस का पर्स सबसे छोटा है, जिसमें केवल 2.75 करोड़ रुपये बचे हैं। आरसीबी, राजस्थान, पंजाब और गुजरात के पर्स 11 से 17 करोड़ रुपये के बीच हैं, वहीं दिल्ली, लखनऊ और हैदराबाद के पास 21 से 26 करोड़ रुपये तक की राशि मौजूद है।

रिटेंशन और ट्रेडिंग का हिसाब क्या है?

आईपीएल की 10 टीमों ने कुल 173 खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन कर लिया है, जिनमें 45 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नियमों के अनुसार टीमों में अधिकतम 250 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिनमें 80 विदेशी रह सकते हैं। इस हिसाब से ऑक्शन में 77 स्लॉट खाली हैं, लेकिन इनमें केवल 25 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं। ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग विंडो में भी हलचल रही, जहां कुल 8 खिलाड़ियों की अदला बदली हुई। इनमें संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी सबसे बड़े नाम रहे। सैमसन राजस्थान से चेन्नई, जडेजा चेन्नई से राजस्थान और शमी हैदराबाद से लखनऊ की टीम में शामिल हो गए।

ये भी पढ़ें  तेज धमाके से नींद खुली...देखा तो कमरे में धधक रही थीं आग की लपटें, लाखों की गृहस्थी खाक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link