Madhya Pradesh

इंदौर में मंदिर के अंदर तक पहुंचा पश्चिम बंगाल का यासिन, पूजा करने आई महिला से अश्लील हरकत

इंदौर, 15 अक्टूबर 2024

मध्य प्रदेश के इंदौर में एमआईजी थाना क्षेत्र में मंदिर में पूजा कर रही 54 वर्षीय महिला के साथ युवक ने अश्लील हरकत की। मामले में पुलिस ने आरोपी यासिन अली निवासी पश्चिम बंगाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कियापुलिस को महिला ने बताया कि सोमवार को शाम छह बजे घर के पास बने शिव मंदिर पर दर्शन करने गई थी।

मंदिर के अंदर नीले रंग की शर्ट पहना हुआ एक व्यक्ति सो रहा था। मैं दीया-बत्ती कर रही थी, तभी उसने पीछे से मुझे पकड़ा। मुड़कर देखा तो कपड़े खींचने की कोशिश करने लगा।

महिला ने आगे बताया कि मैं चिल्लाई तो आवाज सुनकर आसपास के लोग आए और मुझे बचाया। जैसे ही घटना की सूचना हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले आरोपी की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : उज्जैन में दर्दनाक घटना, पारिवारिक विवाद में तीन लोगों ने पिया जहर, 2 की मौत, 1 गंभीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link