Uttarakhand

अंकिता भंडारी केस: सीएम से मिले माता-पिता… CBI जांच की मांग रखी

परिजनों ने जताया निष्पक्ष जांच पर संदेह, सरकार से जल्द फैसले की उम्मीद जताई, सीएम ने कहा सरकार पीड़ित परिवार के साथ

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 8 जनवरी 2026:

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। अंकिता के माता-पिता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई है। परिजनों का कहना है कि अब भी उन्हें जांच की निष्पक्षता को लेकर संदेह है और वे चाहते हैं कि पूरे मामले की पड़ताल देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी से कराई जाए।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान परिजनों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। उनका कहना था कि इससे सच्चाई सामने आएगी और किसी भी तरह के संदेह की गुंजाइश नहीं बचेगी। परिवार ने उम्मीद जताई कि सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द इस पर फैसला लेगी।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने परिजनों की बात सुनते हुए कहा कि उनकी मांगों पर कानून के तहत निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाना उसकी प्राथमिकता है।

Advertisement

फिलहाल अंकिता हत्याकांड पहले ही प्रदेश और देशभर में आक्रोश पैदा कर चुका है। ऐसे में अब परिजनों की सीबीआई जांच की मांग के बाद लोगों की नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस मामले में जल्द ही कोई औपचारिक फैसला लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें  देहरादून में लोक सेवा को नई रफ्तार : बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक ही परिसर में मिलेंगी कई सुविधाएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link