Barabanki City

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर तड़के मच गई चीख पुकार… डबल डेकर बस पलटने से 15 यात्री घायल

बाराबंकी के नारेपुरवा गांव के पास हुआ हादसा, गोरखपुर से 50 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, चालक पर नशे में तेज रफ्तार से बस चलाने का आरोप

बाराबंकी, 19 जनवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में दो युवतियों सहित 15 यात्री घायल हो गए। उनमें कई को गंभीर चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के नारेपुरवा गांव के पास सोमवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। घायलों को जिला अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।

WhatsApp Image 2026-01-19 at 11.01.39 AM

ये भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार गोला बस सर्विस की यह डबल डेकर बस रविवार शाम करीब 50 यात्रियों को लेकर गोरखपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक शुरुआत से ही तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। रास्ते में बस एक ढाबे पर रुकी थी जहां चालक द्वारा शराब पीने की आशंका भी जताई जा रही है। कुछ ही देर बाद नारेपुरवा गांव के पास चालक का बस से नियंत्रण हट गया और वह सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह और सीओ सिटी संगम कुमार मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य कराया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। सुरक्षित यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें  पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को बुलाया...लंबे समय से चल रही थी दोनों में अनबन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link