Hardoi City

गौकशी के इरादे से निकले तस्कर… हरदोई पुलिस से हुई मुठभेड़, 11 मुकदमों वाला गौतस्कर हुआ गिरफ्तार

हरदोई में गौकशी रोकने के अभियान के दौरान पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 11 मुकदमों में वांछित शातिर आरोपी गुड्डू पैर में गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार हो गया

हरदोई, 21 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गौकशी और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार की रात टड़ियावां थाना पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ शंकरपुर पुलिया के पास उस समय हुई, जब पुलिस संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर गोपामऊ रोड की ओर से गौकशी के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-21 at 3.32.11 PM

Advertisement

11 मुकदमों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

घायल आरोपी की पहचान गोपामऊ निवासी गुड्डू पुत्र इद्दु के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुड्डू एक शातिर अपराधी है और उस पर अलग-अलग थानों में पहले से 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हथियार, गौवंश और धारदार हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो चाकू, एक बांका और एक जीवित गौवंश बरामद किया है। गौवंश को सुरक्षित मुक्त करा दिया गया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह, उपनिरीक्षक पंकज द्विवेदी, धीरेंद्र यादव और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें  जनता दर्शन में सख्त और संवेदनशील दिखे CM योगी, गरीबों को न्याय और इलाज की पूर्ण गारंटी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link