Hardoi City

Ganga Expressway पर हादसा, कुछ सेकेंड में कार बन गई कबाड़, मासूम समेत दो ने दम तोड़ा

दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रहा परिवार हादसे का हुआ शिकार, कार ट्रक में पीछे से घुसी, चालक समेत ढाई साल के बच्चे की जान गई, तीन घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

हरदोई, 1 अगस्त 2026:

गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हरदोई में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे जा टकराई। हादसे में कार चला रहे पवन शुक्ला और ढाई वर्षीय हार्दिक उर्फ आदविक की मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज हरदोई में चल रहा है।

दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रहा था परिवार

आलोक मिश्रा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार रात वह पत्नी पूजा मिश्रा, ढाई साल के बेटे हार्दिक उर्फ आदविक और ससुर जटाशंकर शुक्ला के साथ अर्टिगा कार से प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित जामताल गांव जा रहे थे। कार पवन शुक्ला चला रहे थे।

ये भी पढ़ें:

ट्रक में पीछे से घुसी कार

Advertisement

शनिवार सुबह पचदेवरा थाना क्षेत्र में फतेहपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के पोल संख्या 271 के निकट कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक पवन शुक्ला उसमें फंस गए।

चालक और मासूम ने तोड़ा दम

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। कार को काटकर चालक को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को सीएचसी पाली भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने पवन शुक्ला और मासूम हार्दिक उर्फ आदविक को मृत घोषित कर दिया।

तीन घायलों की हालत गंभीर

हादसे में आलोक मिश्रा, पूजा मिश्रा और जटाशंकर शुक्ला गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार आलोक और पूजा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें  हरदोई : छेड़छाड़ के आरोपी युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link