Hardoi City

रील का जुनून पड़ा भारी… पुल पर खड़े 5 छात्रों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत

हरदोई में रील बनाते समय तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक छात्र की मौत हो गई, हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है

हरदोई, 30 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद-पाली मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र विजय कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गर्रा पुल के पास हुआ, जहां पांच छात्र रील बनाने के लिए दो बाइकों को बीच पुल पर खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रैक्टिकल के बाद रील बनाने निकले थे छात्र

पुलिस के अनुसार, भाहपुर गांव निवासी शोभित और संतोष पंत इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र हैं। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे व्यावसायिक वर्ग का प्रैक्टिकल देने के बाद उन्होंने अपने साथी विजय कुमार, पृथ्वीराज और अभिषेक को पाली बुलाया। इसके बाद पांचों युवक दो बाइकों से गर्रा पुल पहुंचे और वहीं रील बनाने लगे।

WhatsApp Image 2026-01-30 at 3.43.00 PM

अनियंत्रित पिकअप ने मारी टक्कर

रील बनाने के बाद जब युवक वापस लौट रहे थे, तभी नगर पंचायत के स्वागत द्वार के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने उनकी दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप सड़क किनारे खंती में जा गिरी और बाइक सवार सभी युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

इलाज के दौरान छात्र की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत पीएचसी भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में विजय कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। लखनऊ रेफर करते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाकी चार घायल युवकों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

अवैध मछली मंडी भी बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्रा पुल के पास अवैध रूप से लगने वाली मछली मंडी और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण आए दिन जाम और हादसे होते रहते हैं। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button