NationalUttar Pradesh

UP विधानसभा चुनाव की तैयारी : BJP ने घोषित किए 11 जिला व महानगर अध्यक्ष, संगठन को नई धार

अवध क्षेत्र में अयोध्या जिला की कमान राधेश्याम और अयोध्या महानगर की जिम्मेदारी कमलेश श्रीवास्तव को सौंपी गई, तीन जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा अभी बाकी

लखनऊ, 26 फरवरी 2026:

यूपी के आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल के नेतृत्व में गुरुवार देर शाम प्रदेश के 11 जिला एवं महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई।

इससे पहले सैकड़ों मंडल अध्यक्षों के नाम सामने आ चुके हैं। प्रदेश को छह क्षेत्रों, 98 संगठनात्मक जिलों और 1918 मंडलों में बांटकर पार्टी की चुनावी मशीनरी को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है। इसके तहत जिला और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा की गई है। गुरुवार को जारी सूची के मुताबिक अवध क्षेत्र में अयोध्या जिला की कमान राधेश्याम त्यागी और अयोध्या महानगर की जिम्मेदारी कमलेश श्रीवास्तव को सौंपी गई है।

WhatsApp Image 2026-02-26 at 11.13.39 PM

ये भी पढ़ें:

गोंडा में इकबाल बहादुर तिवारी और लखीमपुर में अरविंद गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। काशी क्षेत्र के मिर्जापुर में लाल बहादुर सरोज को जिम्मेदारी मिली है। ब्रज क्षेत्र में पीलीभीत जिले की कमान गोकुल प्रसाद मौर्य संभालेंगे। पश्चिम क्षेत्र में शामली से रामजी लाल कश्यप, अमरोहा से उदय गिरी गोस्वामी, सहारनपुर से अजीत सिंह राणा और बागपत से नीरज शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। गोरखपुर क्षेत्र के सिद्धार्थनगर में दीपक मौर्य को कमान सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश मुख्यालय पर घंटों चली बंद कमरे की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। चुनावी समय नजदीक होने से पार्टी पर दबाव बढ़ा है। मनोनीत पार्षदों के 2700 से अधिक पद भी अभी भरे जाने हैं। फिलहाल तीन जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा बाकी है जिन्हें लेकर जल्द ही तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  रील बनाने के चक्कर में युवक की गर्दन हुई धड़ से अलग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button