Lucknow City

नगराम रोड पर स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर… हिस्ट्रीशीटर युवक ने दम तोड़ा

निगोहां थाने का हिस्ट्रीशीटर था मृतक सुनील, दर्ज थे आधा दर्जन मुकदमे, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 5 मार्च 2026:

नगराम रोड पर टाइटेनियम ग्लास फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान निगोहां थाना क्षेत्र के कासिमपुर निवासी सुनील (30) के रूप में हुई है, जो निगोहां थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार देर शाम सुनील बाइक से निगोहां से नगराम की ओर जा रहा था। इसी दौरान नगराम की तरफ से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही सुनील सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें:

हादसे के बाद आसपास लोगों की सूचना पर निगोहां पुलिस पहुंची और घायल सुनील को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगराम भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय देर रात रास्ते में ही सुनील की मौत हो गई। परिवार में शोक का माहौल है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। हिस्ट्रीशीटर सुनील पर मारपीट व चोरी आदि अपराधों के आरोप में छह मुकदमे दर्ज थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  भारत के इस वैज्ञानिक को नहीं मिला एक अनोखी खोज का क्रेडिट! जानिए उनकी पूरी कहानी...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link