Sports

BCCI ने टीम इंडिया पर की नोटों की बारिश…T20 वर्ल्ड कप जीतने पर 131 करोड़ का इनाम

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास, ICC ने भी तोहफे में दी 27.5 करोड़ की रकम

स्पोर्ट्स डेस्क, 10 मार्च 2026:

T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पर इनामों की बरसात हो रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विश्व चैंपियन टीम इंडिया के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के लिए 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने का एलान किया है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारत ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।

बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को 131 करोड़ रुपये का कैश रिवॉर्ड दिया जाएगा। बोर्ड ने इसे भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल बताया है।

अगर पिछले टूर्नामेंट से तुलना करें तो 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने पर बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये का इनाम दिया था। इस बार इनामी राशि बढ़ाकर 131 करोड़ रुपये कर दी गई है, जो पिछले मुकाबले करीब 6 करोड़ रुपये अधिक है।

आईसीसी की ओर से भी चैंपियन टीम को अच्छी-खासी राशि मिली है। टी20 विश्व कप जीतने पर भारत को 3 मिलियन डॉलर, यानी करीब 27.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई। इसके अलावा ग्रुप स्टेज और सुपर आठ के मुकाबलों में जीत के लिए भी अलग से बोनस मिला। हर मैच जीतने पर करीब 31 हजार डॉलर, यानी लगभग 28 से 29 लाख रुपये की राशि दी गई।

टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में संतुलित खेल दिखाया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में टीम का प्रदर्शन मजबूत रहा। इसी लगातार अच्छे प्रदर्शन का नतीजा रहा कि भारत ने एक बार फिर टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बीसीसीआई ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि टीम ने देश को गर्व करने का मौका दिया है और आने वाले समय में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  UP: पत्नी ने पति को बेहोश कर काटी प्राइवेट पार्ट की नस, गहने और कैश लेकर फरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link