Uttarakhand

उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेगा मिनी स्टेडियम, CM धामी बोले… खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री ने दी जानकारी, इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में किया गया विशेष प्रावधान, पर्वतीय क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं को मिलेगा उभरने का अवसर

देहरादून, 11 मार्च 2026:

उत्तराखंड में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि प्रदेश के हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में विशेष प्रावधान किया गया है।

विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या पर्वतीय क्षेत्रों में खेल मैदान और मिनी स्टेडियम से जुड़े सवालों का जवाब दे रही थीं। इसी दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सदन को जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देने के लिए बुनियादी खेल ढांचे को मजबूत कर रही है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की सफल मेजबानी की थी। इस आयोजन में राज्य के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि ने उत्तराखंड को एक उभरती हुई खेलभूमि के रूप में नई पहचान दिलाई है।

ये भी पढ़ें:

सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दौरान राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल ढांचा विकसित किया गया था। सरकार ने लेगेसी पॉलिसी तैयार कर इन खेल परिसरों को स्पोर्ट्स एकेडमी के रूप में उपयोग करने का निर्णय लिया है जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकें।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए करीब 1.18 एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है। प्रत्येक मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। सरकार की इस पहल से प्रदेश के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिलेगा। युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहन मिलेगा।

ये भी पढ़ें  राजस्थान : सीकर में स्कूल शिक्षक बना दरिंदा 15 वर्षीय लड़की से किया बलात्कार  

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link