Uttar Pradesh

सरकार का दावा : UP में पेट्रोल-डीजल व गैस की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाने व कालाबाजारियों पर होगा एक्शन

सीएम के निर्देश के बाद जिलों में प्रशासनिक अधिकारी कर रहे पेट्रोल-डीजल पंपों और गैस एजेंसियों का निरीक्षण, अफवाहों की आड़ में जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

लखनऊ, 12 मार्च 2026:

यूपी सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। सभी जिलों में इन जरूरी ईंधन उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडरों की कथित किल्लत से जुड़ी अफवाहों पर सख्ती से नजर रखी जाए। उन्होंने साफ कहा है कि अफवाहों की आड़ में जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

सीएम के निर्देशों के बाद जिलों में प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। कई जिलों में पेट्रोल-डीजल फिलिंग स्टेशनों और गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया जा रहा है जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी भी तरह की अनियमितता तुरंत सामने आ सके।

ये भी पढ़ें:

सरकार ने कहा कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर पेट्रोल-डीजल तथा गैस सिलेंडर की कमी से जुड़ी कुछ भ्रामक खबरें सामने आई हैं। इन खबरों को प्रशासन ने पूरी तरह निराधार बताया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखें और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं।

प्रदेश सरकार का कहना है कि ईंधन आपूर्ति की पूरी श्रृंखला पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिला स्तर पर भी अधिकारियों को पारदर्शी और व्यवस्थित आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने लोगों से कहा है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता तथा आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।

ये भी पढ़ें  आशिकी 3 आ रही है सिनेमाघरों में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link