Lucknow City

LPG संकट पर अखिलेश का हमला, कहा… सरकार कमी स्वीकारे तो लोग खुद सहयोग करेंगे

प्रदेश के कई जिलों में गैस की किल्लत का आरोप, ऑनलाइन बुकिंग में भी दिक्कत बताई

लखनऊ, 13 मार्च 2026:

प्रदेश में रसोई गैस की कथित किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अफवाह फैलाने वाली पार्टी बन गई है और सरकार गैस की कमी को स्वीकार करने के बजाय उसे नकार रही है।

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है। उनका कहना था कि अगर सरकार इस समस्या को खुले तौर पर स्वीकार कर ले तो लोग भी सहयोग करेंगे और अनावश्यक घबराहट नहीं होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर, वाराणसी और आगरा सहित कई जिलों से गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। उनका कहना था कि इन हालात को छिपाया नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि कई जगह लोगों को ऑनलाइन गैस बुकिंग में भी परेशानी आ रही है। बुकिंग करने पर एरर दिखने की शिकायतें मिल रही हैं। उनके मुताबिक यह जांच का विषय है कि सिस्टम में ऐसी दिक्कत क्यों आ रही है।

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव ने कहा कि गांवों में रहने वाले लोग जरूरत पड़ने पर चूल्हे का सहारा ले सकते हैं, लेकिन शहरों और अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के सामने यह विकल्प नहीं होता। ऐसे में गैस की आपूर्ति में दिक्कत होने से उन्हें ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर साफ स्थिति बतानी चाहिए और आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : ठाणे में 6 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न मामले में शख्स को 20 साल की जेल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link