Lucknow City

रासलीला के मंच पर सजा राधा-कृष्ण का दरबार… गुलाल की फुहार के बीच खेली लठ्ठमार होली

बाजपेईखेड़ा गांव में गोदभराई की रस्म के साथ भक्तों ने मनाया उत्सव, सात दिवसीय रासलीला का समापन, भंडारे में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 15 मार्च 2026:

निगोहां क्षेत्र के बाजपेई खेड़ा गांव में रासलीला महोत्सव के सातवें दिन माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। वृंदावन से आए कलाकारों और रसाचार्य भावेश कृष्ण भारद्वाज के सानिध्य में सजे मंच पर राधा-कृष्ण का दरबार लगा। इस दौरान विन्ध्येश्वरी परिवार और श्रद्धालुओं ने राधारानी की गोदभराई की रस्म धूमधाम से अदा की।

इसके बाद राधा-कृष्ण के साथ गोप और गोपियों ने रासलीला प्रांगण में घूम-घूमकर लट्ठमार होली, फूलों की होली और लड्डुओं की होली खेली। रंग और गुलाल की फुहारों के बीच पूरा परिसर उत्सव में डूब गया। कुछ देर के लिए बाजपेई खेड़ा गांव का माहौल वृंदावन और बरसाने जैसा नजर आया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु भी इस दृश्य को देखकर भावविभोर हो उठे।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-15 at 11.03.53 AM

Advertisement

भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की अन्य लीलाओं का भी सजीव मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध रहे। शनिवार को पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दस हजार से अधिक लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं के लिए अलग से दिव्य पंडाल की व्यवस्था की गई थी, जहां विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, अवनीश पटेल और मुकेश शर्मा, प्रदेश मंत्री राम निवास यादव, जिला अध्यक्ष विजय मौर्य, लखनऊ कोऑपरेटिव अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण लोधी, विन्ध्येश्वरी परिवार के मुखिया उमाशंकर शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ल, लखनऊ बार के पूर्व महामंत्री जीतू यादव व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  Lucknow news: प्लॉट लेने का बड़ा मौका, नवरात्रि में 8 हजार प्लॉट पर खुलेगा रजिस्ट्रेशन, जानें कीमत और योजनाएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link