Uttar Pradesh

नाले में मिले मां-बेटी के शव, धारदार हथियार से हत्या

फतेहपुर,22 अक्टूबर 2024

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में झाड़ियों के बीच नाले में महिला और बच्ची के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के गले धारदार हथियार से रेते गए थे। पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेजा, हालांकि अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

मलवां थाना क्षेत्र के बाजापुर गांव में सुरेंद्र पासवान के खेत के पास झाड़ियों से होकर गुजरते नाले में सोमवार शाम करीब 7 बजे किसानों और ग्रामीणों ने महिला और बच्ची के शव देखे। यह स्थान कैंची मोड़ से बिंदकी सड़क मार्ग के पास है।

दोनों शवों के गले पर धारदार हथियार के निशान थे, जिससे उनकी बेरहमी से हत्या की गई थी। दो शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को नाले से बाहर निकलवाया।

महिला (28) नीली साड़ी और बच्ची (7 माह) सफेद फ्रॉक पहने मिलीं। दोनों के गले और शरीर पर धारदार हथियार से हमला हुआ था। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच मां-बेटी का रिश्ता हो सकता है। दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement

अडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि नाले में मिले महिला और बच्ची के शव दो-तीन दिन पुराने लगते हैं। शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। घटनास्थल पर आलाधिकारी और फील्ड यूनिट मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें  महिला सशक्तिकरण : पशुपालन से जुड़ी महिलाओं पर बरसेगी 'बाबा गोरखनाथ' की 'कृपा'

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link