Entertainment

टीवी पर लौटेगा Harry Potter…पहला पोस्टर जारी, दिखेगी नई स्टार कास्ट

नई सीरीज में सातों किताबों को सीजन दर सीजन दिखाया जाएगा, आज रिलीज होगा टीजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, 25 मार्च 2026

दुनियाभर में मशहूर फैंटेसी दुनिया हैरी पॉटर अब टीवी सीरीज के रूप में वापसी करने जा रही है। मेकर्स ने इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया है और बताया है कि इसका टीजर आज रिलीज होगा। पोस्टर सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है।

जारी किए गए पोस्टर में हैरी का किरदार निभा रहे डोमिनिक मैकलॉघलिन को पीछे से दिखाया गया है। वह बर्फीली जमीन पर चलते नजर आ रहे हैं और उन्होंने लंबा जादुई चोगा पहन रखा है। पोस्टर का माहौल पुराने फिल्मों जैसा रहस्यमय रखा गया है, जिससे सीरीज को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

यह सीरीज जे.के. रोलिंग की मशहूर किताबों पर आधारित है। मेकर्स का कहना है कि इस बार कहानी को ज्यादा विस्तार से दिखाया जाएगा। हर सीजन में एक किताब को शामिल किया जाएगा, जिससे किरदारों और घटनाओं को गहराई से समझाया जा सके।

सीरीज के निर्देशन की जिम्मेदारी मार्क माइलॉड संभाल रहे हैं, जो कई एपिसोड डायरेक्ट करेंगे। वहीं कास्ट की बात करें तो जॉन लिथगो एल्बस डंबलडोर की भूमिका में नजर आएंगे। हर्माइनी का किरदार अरेबेला स्टैंटन निभाएंगी, जबकि रॉन वीजली के रोल में अलास्टेयर स्टाउट दिखेंगे। इसके अलावा जेनेट मैकटीर प्रोफेसर मैकगोनगल और निक फ्रॉस्ट हैग्रिड के रोल में नजर आएंगे।

इससे पहले हैरी पॉटर पर बनी फिल्मों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। पहली फिल्म 2001 में आई थी, जिसमें डेनियल रैडक्लिफ और एमा वॉटसन जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए थे। अब नई पीढ़ी के साथ इस जादुई दुनिया को फिर से बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  आशा भोसले को मिला राजकीय सम्मान...श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button