Barabanki City

कार में बैठकर बेचता था नशीला कोडीन सिरप… पुलिस ने दबोचा, लखनऊ की फर्म देती थी सप्लाई

शहर में सुमित्रा लॉज के पास पुलिस ने मारा छापा, अंदर मिला सिरप भरा गत्ता, पकड़ा गया युवक पीरबटावन का निवासी, ड्रग इंस्पेक्टर ने की सैम्पलिंग

बाराबंकी, 26 मार्च 2026:

शहर में छाया रोड पर सुमित्रा लॉज के निकट पार्किंग में खड़ी कार में कोडीन सिरप से भरा गत्ता मिला। कार में बैठा युवक आने जाने वाले युवकों को नशीले सिरप की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाया, 73 बोतल सिरप बरामद की और कार जब्त कर ली। पकड़ा गया युवक पीरबटावन का अमित गुप्ता है।

कोतवाली शहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। बताया गया कि सुमित्रा लॉज के पास पार्किंग में खड़ी कार में बैठकर नशे के लिए इस्तेमाल होने वाला कफ सिरप बेच रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और कार की घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित गुप्ता निवासी मोहल्ला पीरबटावन बताया। कार की तलाशी लेने पर पीछे रखे गत्ते में सौ एमएल की 73 शीशी मिलीं। ये शीशियां I-KOFF (आई कॉफ) नाम का कोडीन युक्त कफ सिरप की थीं। मौके पर औषधि निरीक्षक रजिया बानो को बुलाया गया। उन्होंने 8 शीशी सैम्पल के लिए भेजीं।

पकड़े गए अमित से सिरप की खरीद व बिक्री से जुड़े दस्तावेज और लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई कागज नहीं दिखा सका। बताया कि वह लखनऊ के अमीनाबाद स्थित अमनदीप ब्राइट फार्मा से सिरप लाकर युवाओं को ज्यादा दाम पर बेचता था और इससे कमाई करता था। उसकी मारुति 800 कार (यूपी 41 ई 7435) को भी जब्त कर लिया गया है। बरामद माल में से कुछ सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने आरोपी व अमीनाबाद स्थित फर्म के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:

READ MORE 

ये भी पढ़ें  दिवाली की रात डबल मर्डर से दहली दिल्ली, शाहदरा में युवक और उसके भतीजे की गोली मारकर हत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button