Raebareli City

अपील का असर नहीं… पेट्रोल पंपों पर उमड़ रही भारी भीड़, मैदान में उतरे अफसर

कई जगह ईंधन खत्म होने के बोर्ड लगे, ग्रामीण इलाकों में ड्रम भरते दिखे लोग, प्रशासन ने कहा स्टॉक पूरा है, फिर भी हालात सामान्य नहीं हो पा रहे

विजय पटेल

रायबरेली, 27 मार्च 2026:

जिले में पेट्रोल पंपों पर अचानक बढ़ी भीड़ ने हालात बिगाड़ दिए हैं। प्रशासन स्टॉक मौजूद होने की बात कह रहा है लेकिन भविष्य में किल्लत की आशंका को लेकर लोग टंकी फुल करवाने में लगे दिखे। इससे कई जगहों पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने के बोर्ड लगे नजर आए। ईंधन दे रहे शहर के पंपों पर लंबी लाइनें लगी रहीं, तो वहीं ग्रामीण इलाकों में लोग ड्रम लेकर डीजल भरवाते दिखे।

जिला प्रशासन लगातार पर्याप्त स्टॉक होने की बात कह रहा है। इस बीच स्थिति ऐसी बन गई है कि जिन पंपों पर ईंधन मौजूद है, वहां भीड़ और ज्यादा बढ़ती जा रही है। लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं, जिससे सप्लाई पर दबाव साफ दिख रहा है। कई जगह लोगों को बिना ईंधन लिए ही वापस लौटना पड़ा।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-27 at 2.30.24 PM

ग्रामीण इलाकों में हालात और अलग नजर आए। यहां लोग भविष्य की कमी की आशंका में ड्रम और बड़े बर्तनों में डीजल जमा करते दिखे। इससे साफ है कि अफवाहों का असर तेजी से फैल रहा है और लोग सतर्कता के नाम पर भंडारण करने में जुट गए हैं।

इसी बीच प्रशासन भी हरकत में आया है। एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ और एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई और ईंधन की उपलब्धता का जायजा लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई लगातार जारी है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के मुताबिक ही ईंधन लें। हालांकि अपील के बावजूद पंपों पर भीड़ में कोई खास कमी नहीं आई है और हालात को संभालना प्रशासन के लिए चुनौती बना है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  अपहरण के आरोपियों को दिया था संरक्षण...पुलिस ने बदमाश को गोली मारकर दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button