Raebareli City

इंस्टा पर आशिकी बनी जानलेवा… शादी से इंकार पर दिल्ली की युवती ने रायबरेली में खाया ज़हर

युवती का आरोप शादी का वादा करने पर ही वो आई थी रायबरेली, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल, युवक से की जा रही पूछताछ

विजय पटेल

रायबरेली, 13 दिसंबर 2025:

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती जब प्रेम संबंध में बदली तो युवक ने शादी का वादा कर युवती को अपने जाल में फंसा लिया। शादी के भरोसे दिल्ली से करीब 500 किलोमीटर दूर रायबरेली पहुंची युवती को तब बड़ा झटका लगा, जब प्रेमी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इस सदमे में युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कहारों के अड्डे का है। यहां रहने वाले करन वर्मा की दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में रहने वाली एक मुस्लिम युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ी तो युवक ने शादी का वादा किया। इसी भरोसे युवती घर छोड़कर प्रेमी से मिलने रायबरेली आ गई।

ये भी पढ़ें:

आरोप है कि युवती के सामने आने के बाद युवक ने वादे से मुकरते हुए शादी से इंकार कर दिया। इससे आहत युवती ने गुस्से और निराशा में जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉक्टर आतिफ ने बताया कि यह पॉइजनिंग का मामला है। 24 वर्षीय महिला को पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया था, जिसका उपचार जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें  लघु उद्योग भारती बोला… दिल्ली में नहीं चाहिए उद्योग व रोजगार विरोधी सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link