Uttar Pradesh

मिठाई की दुकान में धमाका, महिला की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

जौनपुर,22 अक्टूबर 2024

जौनपुर के डिहिया गांव में मिठाई की दुकान पर बॉयलर फटने से दर्दनाक हादसा हुआ। एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हुई। घटना के बाद पुलिस, दमकल और स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंचीं, लेकिन ग्रामीणों ने पहले ही हालात संभाल लिए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

डिहिया गांव के राजेंद्र बिंद की मिठाई की दुकान के लिए घर लगे छोटे बॉयलर में दूध खौलाते समय तेज धमाके से बॉयलर फट गया। हादसे में उनकी पत्नी मनीता बिंद का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया, जबकि पास बैठी सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सीओ शाहगंज अजित सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि घायल महिला का इलाज जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  रिश्तेदार के दाह संस्कार से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत... उन्नाव में हुआ दर्दनाक हादसा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link