Sitapur City

ब्लड बैंक में मर्डर : लैब टेक्नीशियन को गोली मारी… रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा हिरासत में

रात 2 बजे विवाद के बाद सिर में मारी गोली, मौके पर ही मौत, लैब में साथ काम करते थे दोनों, शुरुआती जांच में मनमुटाव और मानसिक हालत की बात सामने आई

सीतापुर, 10 अप्रैल 2026:

कोतवाली देहात इलाके के नैपालपुर में गुरुवार देर रात एक लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा है, जिसे पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है उसका इलाज भी चल रहा है।

घटना रात करीब 2 बजे की है। बताया जा रहा है कि शिवेश सिंह ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से लैब टेक्नीशियन सतीश यादव के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही सतीश जमीन पर गिर पड़ा। आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, जिस मकान में घटना हुई, वहीं ग्राउंड फ्लोर पर ब्लड बैंक चलता है। पहली मंजिल पर लैब स्टाफ रहता था। आजमगढ़ निवासी सतीश यादव दो महीने पहले ही लखनऊ की नौकरी छोड़कर यहां काम करने आया था।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-10 at 3.51.10 PM

Advertisement

गुरुवार रात किसी बात को लेकर शिवेश और सतीश के बीच कहासुनी शुरू हुई। बात बढ़ते-बढ़ते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान शिवेश गुस्से में अपने पिता के कमरे में गया और अटैची खोलकर रिवॉल्वर निकालने की कोशिश की। अटैची नहीं खुली तो उसका एक हिस्सा जला दिया और रिवॉल्वर बाहर निकालकर वापस आया और उसने सतीश के सिर पर गोली चला दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए और लैब को सील कर दिया गया है। वारदात में इस्तेमाल रिवॉल्वर भी कब्जे में ले ली गई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में आत्महत्या की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर जांच और पूछताछ में हत्या की बात सामने आई। उन्होंने बताया कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है और उसमें अचानक गुस्सा आने की समस्या है। इलाज भी चल रहा है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  दीपों की रोशनी से नहाया चक्रतीर्थ... पद्मिनी एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link