EducationRajasthan

राजस्थान में EO/R0 भर्ती परीक्षा 2022 रद्द, नई तारीखों की घोषणा जल्द

जयपुर,25 अक्टूबर 2024

राजस्थान में EO/RO भर्ती परीक्षा-2022 में नकल और धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। RPSC ने परीक्षा को रद्द कर दिया है, जिसमें ब्लूटूथ से नकल और पेपर लीक के सबूत मिले हैं। SOG की जांच में यह गड़बड़ी सामने आई, और अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

राजस्थान में EO/RO भर्ती परीक्षा को 311 उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन के बाद रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षा राजस्व अधिकारी ग्रेड-II और अधिशासी अधिकारी वर्ग-IV के 111 पदों के लिए 14 मई 2023 को आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 2 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

लेकिन, दस्तावेज सत्यापन के दौरान ही कुछ गड़बड़ नजर आने लगी। कई उम्मीदवारों के दस्तावेज संदिग्ध लगे, जिसके बाद RPSC ने 2 अगस्त से 8 अगस्त 2024 तक फिर से जांच की। ATS और SOG ने भी अपनी जांच में पाया कि परीक्षा के दौरान नकल कराई गई थी। इस मामले में FIR दर्ज करके कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें:

RPSC ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि आयोग द्वारा 14 मई 2023 को 111 पदों के लिए आयोजित राजस्व अधिकारी ग्रेड-।। और अधिशाषी अधिकारी वर्ग-IV स्वायत शासन विभाग प्रतियोगी परीक्षा में 1 लाख 96 हजार 483 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Advertisement

RPSC ने बताया कि परीक्षा की नई तारीख जल्द जारी की जाएगी। पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के लिए 311 अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई थी। शिकायतों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि परीक्षा केंद्रों पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से नकल की गई। इस मामले की जांच के लिए RPSC ने ATS और SOG को पत्र लिखा था, जिसमें शिकायतों की जांच 12 जून 2024 को शुरू की गई।

ATS और SOG ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि “परीक्षा आयोजन के दौरान परीक्षा की गोपनीयता के सम्बन्ध में गम्भीर तथ्य सामने आए हैं। इसी प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर अनेक अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। RPSC ने बताया है कि जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  NTPC में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link