Lucknow City

बकायेदारों के लिए बड़ा मौका : LDA का OTS कैंप शुरू, भारी ब्याज माफी के साथ निपटाएं बकाया!

लखनऊ की जानकीपुरम विस्तार कॉलोनी में आज और कल विशेष कैंप का आयोजन, मौके पर ही आवेदन और ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा

लखनऊ, 20 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में एलडीए के बकायेदार आवंटियों के लिए राहत भरी खबर है। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस-2026) के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने विशेष कैंप लगाने का फैसला किया है। इन कैंप में आवंटी अपने बकाए का निपटारा आसान शर्तों पर कर सकेंगे।

एलडीए की ओर से जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-7 स्थित आश्रयहीन योजना परिसर व भवानी मार्केट में 20 एवं 21 अप्रैल को दो दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा डिफॉल्टर आवंटियों को योजना का लाभ दिलाना है।

एलडीए के उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि कैंप में पहुंचकर आवंटी ओटीएस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए मौके पर ही अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौजूद रहेगी जो योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भी मदद करेगी।

ये भी पढ़ें:

कैंप की व्यवस्था विशेष कार्याधिकारी वंदना पाण्डेय की अध्यक्षता में की गई है जिससे आवंटियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी व सुगम बनी रहे। इसके अलावा, प्राधिकरण भवन में भी ओटीएस-2026 के लिए विशेष हेल्प डेस्क लगातार संचालित किया जा रहा है।

Advertisement

सबसे बड़ी बात यह है कि इस योजना के तहत आवेदन करने वाले बकायेदारों को दंड ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज में भारी छूट मिलेगी। ऐसे में लंबे समय से बकाया चला रहे आवंटियों के लिए यह सुनहरा अवसर है कि वे आगे बढ़कर अपने खाते नियमित करें और कानूनी झंझटों से बचें।

READ MORE

ये भी पढ़ें  नई रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का हंगामा, सरकार के खिलाफ नारेबाजी, तहसील में जड़े ताले

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link