Gorakhpur

सीएम ग्रिड से गोरखपुर में बिछेगा स्मार्ट सड़कों का नेटवर्क… तीन चरणों में तेजी से हो रहा काम

करीब 340 करोड़ की परियोजना, पहले चरण की सड़कें लगभग तैयार, यूटिलिटी डक्ट से बार-बार खुदाई से राहत, पैदल राहगीरों के लिए बेहतर इंतजाम

गोरखपुर, 20 अप्रैल 2026:

शहर में सड़कों का ढांचा बदलने की कवायद तेज हो गई है। सीएम ग्रिड योजना के तहत गोरखपुर में स्मार्ट सड़कों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था, सुविधाएं और शहर की सूरत में बड़ा बदलाव दिखने लगा है। पहले चरण की सड़कों का काम अंतिम दौर में है, जबकि दूसरे चरण में कई अहम मार्गों पर तेजी से निर्माण चल रहा है। तीसरे चरण के लिए भी नई सड़कों को मंजूरी मिल चुकी है।

अब तक इस योजना के तहत गोरखपुर को करीब 340 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। सीएम ग्रिड के जरिए ऐसी सड़कें बनाई जा रही हैं जो मजबूत हों, जल्दी खराब न हों और बार-बार खोदने की जरूरत न पड़े। सड़क किनारे लगे पेड़ों को बचाते हुए निर्माण किया जा रहा है, जिससे हरियाली बनी रहे। साथ ही पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ और बेहतर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी की जा रही है।

CM-GRID Scheme Gorakhpur's Road Network Upgrade (1)

ये भी पढ़ें:

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के मुताबिक इस योजना की सबसे खास बात यूटिलिटी डक्ट है। आमतौर पर सड़क बनने के बाद बिजली, गैस या फोन लाइन डालने के लिए उसे फिर से खोद दिया जाता है। अब सड़कों के किनारे डक्ट बनाए जा रहे हैं, जहां से ये सभी लाइनें गुजरेंगी। इससे सड़कें सुरक्षित रहेंगी और नगर निगम को किराए के रूप में आमदनी भी होगी।

Advertisement

पहले चरण में राप्तीनगर की तीन सड़कों को करीब 44 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट बनाया जा रहा है। इनका काम 90 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में गोलघर और आसपास की पांच सड़कों पर 53.68 करोड़ रुपये से काम चल रहा है, जिसकी प्रगति करीब 25 फीसदी बताई जा रही है। तीसरे चरण में छह और सड़कों को स्मार्ट बनाने की तैयारी है। इनमें गणेश चौक से विश्वविद्यालय चौक, स्पोर्ट्स कॉलेज रोड से पुलिया, कचहरी चौक से बेतियाहाता तक के मार्ग शामिल हैं।

इसके साथ पूरक सूची में बेतियाहाता से अलहदादपुर, टीडीएम तिराहा से टीपीनगर, पांडेयहाता से हाबर्ट बंधा और अलहदादपुर से घंटाघर तक के रास्तों का भी कायाकल्प किया जाएगा। इन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए 242.22 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं, फिलहाल टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Gorakhapur शुभम हत्याकांड: पत्नी से हंसी-मजाक पर था शक, व्हाट्सएप चैट देखकर बनाया मर्डर का प्लान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link