Uttarakhand

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का ऐलान… हजारों युवाओं को मिलेगा सहारा, जानें डिटेल

योजना के तहत सिविल सेवा, एसएससी, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं के लिए चयन, ऑनलाइन कोचिंग और मॉक टेस्ट की सुविधा पारदर्शी स्क्रीनिंग परीक्षा से होगा चयन, अंतिम वर्ष के छात्रों के साथ पासआउट अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 20 अप्रैल 2026:

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का ऐलान किया है। इस योजना के तहत राज्य के 11 हजार छात्र-छात्राओं को हर साल प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए करीब 11 करोड़ रुपये सालाना खर्च किए जाएंगे और शासनादेश जारी कर दिया गया है।

योजना के तहत चयन प्रक्रिया जनपदवार खुली स्क्रीनिंग परीक्षा के जरिए की जाएगी, ताकि पूरी पारदर्शिता बनी रहे। इसका लाभ राज्य विश्वविद्यालयों, शासकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में पढ़ रहे अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के साथ उन अभ्यर्थियों को भी मिलेगा जिन्होंने पिछले एक साल में स्नातक या स्नातकोत्तर पूरा किया है।

ये भी पढ़ें:

योजना में अलग-अलग परीक्षाओं के लिए सीटें तय की गई हैं। इसमें सिविल सेवा के लिए 2000, एसएससी और रेलवे के लिए 5000, बैंकिंग सेवाओं के लिए 2000 तथा कैट, मैट, गेट, नेट, सीएसआईआर जैसी परीक्षाओं के लिए 2000 अभ्यर्थियों का चयन होगा।

Advertisement

चयनित छात्रों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के जरिए ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। इसमें वीडियो लेक्चर, अध्ययन सामग्री, प्रैक्टिस सेट और साप्ताहिक मॉक टेस्ट की सुविधा शामिल रहेगी। कमजोर छात्रों के लिए अलग से सुधारात्मक कक्षाएं भी चलाई जाएंगी।

योजना के संचालन के लिए सचिव उच्च शिक्षा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति और मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्टेयरिंग समिति का गठन किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि इस योजना से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मजबूत आधार मिलेगा और संसाधनों की कमी किसी के रास्ते में बाधा नहीं बनेगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  देहरादून में दिनदहाड़े मर्डर : तिब्बती मार्केट में व्यवसायी को फिल्मी अंदाज में कर दिया शूट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link